पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन्ने का भाव घटाने की आलोचना की

गन्ने का भाव घटाने की आलोचना की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| धूरी (संगरूर)

भारतीयकिसान यूनियन राजेवाल के प्रदेश सचिव नरंजन सिंह दोहला ने पंजाब सरकार की ओर से गन्ना की किस्म 0238 को अगेती किस्म से निकाल कर बीच की किस्म में डालकर 10 रुपए प्रति क्विंटल भाव घटाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार ने पहले से ही कर्जे के बोझ तले दबे किसानों का नुकसान किया है साथ अप्रत्यक्ष रूप से गन्ना मिल मालिकों को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि फसली विभिन्नता का राग अलापने वाली सरकार को यह फैसला गन्ने की बिजाई से पहले लेना चाहिए था, कि अब जब गन्ने की फसल तैयार है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस किस्म को फिर से अगेती किस्मों में शामिल कर उसका भाव पहले की तरह किया जाए। इस मौके निर्मल सिंह, जरनैल सिंह जहांगीर, गुरबचन सिंह, किरपाल सिंह, कर्मजीत सिंह तथा गुरजीत सिंह आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)