पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलाड़ी बेनड़ा को नमूना गांव बनाने के लिए डीसी ने अफसरों को दिए निर्देश

गुलाड़ी बेनड़ा को नमूना गांव बनाने के लिए डीसी ने अफसरों को दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदग्राम योजना के तहत संगरूर के गांव गुलाड़ी बेनड़ा में विकास करवाकर नुहार बदलने को लेकर डीसी अर्षदीप सिंह थिंद ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला प्रबंधकीय परिसर के आडीटोरियम में बैठक की।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों गांवों में जरूरी सुविधाएं देने के लिए प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर सर्वे करे। उन्होंने अधिकारियों से मौजूदा हालात में गांव की जरूरतों और जरूरी कार्यों को बढिय़ा ढंग से निपटाए जाने के बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों गांवों में बिजली, पानी, स्कूल, सेवाएं, बैंक, पक्की गलियां-नालियां, सफाई, सीवरेज, शौचालय का प्रबंध करने के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने समूह अधिकारियों को आदेश दिए कि गांवों में कौन सा ऐसा कार्य किया जा सकता है, जिससे समूह गांववासियों को संयुक्त लाभ मिले, इस बारे में प्रत्येक अधिकारी अपनी विभागीय रिपोर्ट तैयार करे। दोनों गांवों का माहौल प्रदूषण रहित बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने संबंधी सर्वेक्षण किया जाए कि कितने फल, फूल या हवादार पौधे लगाने की जरूरत है।

इस मौके एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, एडीसी डी सुखदेव सिंह, एसडीएम धूरी ईशा सिंगल, एसडीएम लहरागागा काला राम कांसल, मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी रजिंदर सिंह सोही, डीडीपीओ जोगिंदर कुमार, जिला परिषद सचिव प्रीतमहिंदर सिंह सहोता, उप आंकड़ा सलाहकार अधिकारी परमजीत सिंह, एलडीएम पवन गोयल, केके बांसल डायरेक्टर आरसेटी, मनोहर लाल डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन, भूपिंदर सिंह जिला मैनेजर एससी कारपोरेशन, मनीष नरूला जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर आदि मौजूद थे।