छात्राओं की आंखों का निरीक्षण किया
धूरी (संगरूर)। आर्यमहिला कॉलेज धूरी में डायरेक्टर डा. एस.के. उप्पल के नेतृत्व में लगाए गए कैंप में छात्राओं की आंखों की जांच की गई। डा. राकेश अरोड़ा की टीम नक निरीक्षण कर जरूरी सुझाव भी दिए गए। कॉलेज के कार्यकारी अध्यक्ष प्रहलाद कुमार तथा प्रबंधक पवन गर्ग ने बताया कि छात्राओं को दवाइयां भी मुफ्त दी गई हैं। लगभग 300 के करीब छात्राओं की आंखों की जांच की गई। इस मौके कॉलेज कमेटी के प्रधान अशोक जिंदल तथा सोम प्रकाश भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)