- Hindi News
- वोटें खरीदने की राजनीति कर रहे हैं सीएम बादल : ब्रह्म महिंदरा
वोटें खरीदने की राजनीति कर रहे हैं सीएम बादल : ब्रह्म महिंदरा
संगरूर|धूरी विधानसभा हलके में सीएम द्वारा संगत दर्शन के नाम पर वोटें खरीदने की राजनीति की जा रही है। पंजाब के पांच बार सीएम बनने वाले बुजुर्ग सियासतदान से ऐसी बेइमानी वाली राजनीति की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक हैं जो कि इनके लालच में नहीं आएंगे। इन विचारों का प्रगटावा पटियाला दिहाती से विधायक जिला कांग्रेस के इंचार्ज ब्रह्म महिंदरा ने यहां पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान सुरिंदरपाल सिंह सीबिया के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। वह जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम नगर काउंसिल चुनाव में गठजोड़ करने संबंधी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वामपंथी दलों के साथ बातचीत चल रही है। यदि चुनाव गठजोड़ के बारे में सहमति बन गई तो दोनों पार्टियों को सियासी तौर पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने चुनाव निशान पर नगर निगम नगर काउंसिल चुनाव लड़ेगी।