पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर्फ नाम की राजनीति करते हैं अरविंद खन्ना : बीबी भट्ठल

सिर्फ नाम की राजनीति करते हैं अरविंद खन्ना : बीबी भट्ठल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|लहरागागा (संगरूर)

मुझे पता था कि अरविंद खन्ना जैसे कारोबारी आदमी सिर्फ नाम की राजनीति करते हैं, इसीलिए विधानसभा चुनाव में मैंने खन्ना को टिकट देने के लिए सिफारिश नहीं की थी परंतु कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिफारिश करके खन्ना को टिकट दिला दी। यह कहना है पंजाब की पूर्व सीएम हलका विधायक बीबी राजिंदर कौर भट्ठल का। वह अपने निवास स्थान के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इस दौरान उन्होंने गुरु तेग बहादुर ऑफ एजुकेशन कॉलेज लहिल कलां के छात्रों द्वारा सामजिक बुराइयों के खिलाफ निकाली रैली को झंडी देकर रवाना किया।

उन्होंने खन्ना के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि खन्ना ने इस्तीफा देकर जहां कांग्रेस पार्टी की एक सीट खराब की है। उन्होंने कहा कि पार्टी राए मशवरा करके धूरी के लिए बढ़िया उम्मीदवार घोषित करेगी। बीबी भट्ठल ने कहा कि कांग्रेस नगर काउंसिल चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है पंजाब के लोग अकाली-भाजपा के झूठे वादों से दुखी हैं। ऐसे में कांग्रेस नगर काउंसिल चुनाव में शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने सीएम बादल के संगत दर्शनों पर चुटकी लेते हुए कहा कि बादल साहिब की यह पुरानी आदत है कि जहां उप चुनाव होते हैं बादल वहां अपनी झूठ की पुडिय़ां लेकर पहुंच जाते हैं। बादल लोगों को गुमराह करने के सिर्फ ड्रामेबाजी करते हैं परंतु लोग इनकी चाल से भलीभांति अवगत हैं कांग्रेस ही धूरी सीट पर बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। इस मौके सोमनाथ सिंगला, रजेश भोला, कृपाल नाथा, जसविंदर रिंप्पी, संजीव हनी, रविंदर रिंकू, इश्वर दास मौजूद थे। (सूरज भान)

लहरागागा में बातचीत करती पूर्व सीएम हलका विधायक बीबी भट्ठल।