पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल कर रहे वोट खरीदने की राजनीति: ब्रह्म महिंदरा

बादल कर रहे वोट खरीदने की राजनीति: ब्रह्म महिंदरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|पटियाला दिहातीसे विधायक जिला कांग्रेस के इंचार्ज ब्रह्म महिंदरा ने कहा, धूरी विधानसभा हलके में सीएम संगत दर्शन के नाम पर वोटें खरीदने की राजनीति कर रहे हैं। पांच बार सीएम बनने वाले बुजुर्ग सियासतदान से ऐसी बेइमानी वाली राजनीति की उम्मीद नहीं की जा सकती। ब्रह्म महिंदरा यहां पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान सुरिंदरपाल सिंह सीबिया के निवास स्थान पर मीडिया से बात कर रहे थे। वह जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। महिंदरा ने कहा, नगर निगम नगर काउंसिल चुनाव में गठजोड़ करने संबंधी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वामपंथी दलों के साथ बातचीत चल रही है।