आवारा पशुओं ने किया परेशान
धूरी (संगरूर)|गांव मूलोवालमें बेसहारा पशुओं के कारण पेश रही मुश्किलों को लेकर गांव के लोगों ने एक बैठक की, जिसमें ग्रामीणों ने गांव में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंनें बताया कि आवारा पशु उनके खेतों में घुसकर उनकी फसलों को ही खराब कर रहे हैं। बड़ी संख्या में घूम रहे सांडों ने लोगों का घरों से निकलना बंद कर दिया है। यह सांड आने-जाने वालों को चोट पहुंचा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन बेसहारा पशुओं का कोई प्रबंध किया जाए, जिससे कि वह होने वाले नुकसान से बच सकें। इस मौके उन्होंने एसडीएम कार्यालय में एक मांग पत्र सौंपा। (राजेश टोनी)