पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्प्रेडर सिस्टम लगाने को लेकर जताई नाराजगी

स्प्रेडर सिस्टम लगाने को लेकर जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| धूरी (संगरूर)

कंबाइनमालिक/ऑपरेटर यूनियन ब्लाक धूरी, मालेरकोटला शेरपुर की एक संयुक्त मीटिंग सोमवार को प्रधान प्रकट सिंह रणीके की अध्यक्षता में हुई, कंबाइनों के पीछे स्प्रेडर लगवाने के लिए कंबाइन मालिकों/ऑपरेटरों को मजबूर करने के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया गया।

इस मौके मौजूद यूनियन के सचिव अमरजीत सिंह ककड़वाल खजांची प्रितपाल सिंह धूरी ने कहा कि सरकार कृषि विभाग प्रशासन के माध्यम से उनकी कंबाइनों के पीछे स्प्रेडर लगवाने की जो हिदायतें दी जा रही हैं वह सही नहीं हैं। उन्होंनें कहा कि जहां इन स्प्रेडरों की कामयाबी संदेह के घेरे में है, वहीं इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। साथ ही इससे इससे किसी भी तरह का कोई जान माल का नुकसान भी हो सकता है।

इस दौरान सरकार से इस फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की। इस मौके उन्होंने कंबाइनों के माध्यम से फसलों की कटाई के समय में वृद्धि करके रात 10 बजे तक करने की मांगा की है। इस संबंधी हलका इंचार्ज धूरी भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल पूर्व मंत्री पंजाब को एक मांग पत्र भी दिया गया। इस मौके मलकीत सिंह ककड़वाल सहायक सचिव, विशाखा सिंह शेरपुर सोढिय़ां उप प्रधान गुरप्रीत सिंह आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)

धूरी में हलका इंचार्ज गोबिंद सिंह लौंगोवाल को मांग पत्र सौंपते कंबाइन मालिक/ऑपरेटर