पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा नहीं करने की ली शपथ

नशा नहीं करने की ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर)|लोगों कोनशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस चौकी भलवान की ओर से एसआई बलविंदर सिंह के नेतृत्व में गांव समुंदगढ छन्ना के गुरुद्वारा साहिब में एक सेमिनार लगाया गया।

इस मौके पुलिस चौकी भलवान के इंचार्ज कर्मजीत सिंह एएसआई ने गांव की सैंसी बिरादरी के लोगों को नशे के कारोबार से दूर रहने और खुद भी नशा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने नशे का सेवन करने से शरीर पर पडऩे वाले कुप्रभावों और नशे के कारण समाज में व्यक्ति की घटती प्रतिष्ठा का हवाला देकर इनसे दूर रहने के लिए कहा। इस मौके सैंसी बिरादरी से संबंधित लोगों ने नशे का सेवन करने के साथ साथ नशे के कारोबार में भी किसी भी तरह की भागेदारी नहीं करने की शपथ ली। इस मौके प्रिंसिपल मोती सिंह, जगरूप सिंह हेड ग्रंथी और प्रो. मेजर सिंह ने भी अपने विचार रखे। (राजेश टोनी)

धूरी में सेमिनार को संबोधित करते गणमान्य।