- Hindi News
- पराली जलाने का केस दर्ज होने पर करेंगे विरोध
पराली जलाने का केस दर्ज होने पर करेंगे विरोध
धूरी (संगरूर) | भारतीयकिसान यूनियन (लक्खोवाल) ब्लाक धूरी की एक अहम मीटिंग निर्मल सिंह घन्नौर कलां के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अतबार सिंह बादशाहपुर, जिला महा सचिव किरपाल सिंह बटूहा तथा प्रैस सचिव जरनैल सिंह जहांगीर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पराली को आग लगाना किसानों की मजबूरी है तथा जब तक उन्हें पराली को खत्म करने का कोई आसान सस्ता तरीका नहीं मिल जाता है तब तक उनके पास पराली को जलाने के सिवाए और कोई चारा नहीं है। उन्होंने कहा कि धान की कटाई गेहूं की बिजाई में मात्र 10 दिनों का ही अंतराल होता है तथा इतने कम समय में पराली को महंगे भाव का डीजल फूंक कर खत्म करना उनके वश की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा पराली को आग लगाने के आरोप में किसी भी किसान के खिलाफ कोई केस दर्ज किया जाता है तो उनकी यूनियन द्वारा इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। (राजेश टोनी)