- Hindi News
- दशमेश नगर में मोहल्ला सुधार कमेटी का गठन
दशमेश नगर में मोहल्ला सुधार कमेटी का गठन
धूरी (संगरूर)| शहरके वार्ड नंबर 9 के दशमेश नगर में मोहल्ले की बेहतरी के लिए मोहल्ला सुधार कमेटी वार्ड नंबर 9 दशमेश नगर धूरी का गठन किया गया। इस कमेटी में अजैब सिंह कोमल को अध्यक्ष, रण सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, अमरजीत कौर को सीनियर उपाध्यक्ष, कमलजीत कौर अमरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, हरबंस सिंह को महा सचिव, प्रकाश सिंह करनैल सिंह को सचिव, नछतर सिंह को प्रचार सचिव, गुरमीत सिंह को प्रेस सचिव, दर्शन सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रकाश सिंह को ऑडिटर तथा कुलवंत सिंह को सलाहकार नियुक्त करने के अलावा 10 सदस्यों को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इस नई गठित की गई कमेटी द्वारा अपने मोहल्ले की समस्याओं को लेकर नगर काउंसिल के कार्यसाधक अधिकारी से मुलाकात की गई। कार्यसाधक अधिकारी द्वारा उनकी समस्याओं को सुनने के उपरांत उनके मोहल्ले का दौरा किया गया तथा उन्होंने शीघ्र ही उनकी समस्याओं को हल करने का भरोसा भी दिलाया। (राजेश टोनी)