पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लखनऊ में आयोजित वार्षिक समरोह के लिए जत्था रवाना

लखनऊ में आयोजित वार्षिक समरोह के लिए जत्था रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर)|सर्व हिंदसुखमणि साहिब सेवा सोसायटी द्वारा लखनऊ में आयोजित किए जा रहे वार्षिक समारोह में शिरकत करने के लिए श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी धूरी का एक जत्था मंगलवार को गुरुनानक सत्संग मंडल तथा भाई घनैया जी सेवा दल के सहयोग से रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। इस मौके पर सुखदेव सिंह चेयरमैन तथा सचिव कर्म सिंह सोढ़ी ने बताया कि रवाना हुए 101 प्राणियों का जत्था पहले श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के जन्मस्थान तख्त श्री पटना साहिब में पहुंचेगा। बाद में 19 से 21 सितंबर तक लखनऊ में होने जा रहे वार्षिक समारोह में शिरकत करेगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं को रवाना करने पहुंची संगत द्वारा जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ जत्थे को रवाना किया गया। इस मौके पर गुरदीप सिंह धवन प्रधान, नीटा धूरी प्रैस सचिव, जगदीश शिंदी, अवतार कहेरू, सुखविंदर सिंह, पप्पू तथा जे.ई. प्रीत पाल आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)