पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में भैनी कलां प्रथम

कबड्डी में भैनी कलां प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | धूरी (संगरूर)

सरकारीप्राइमरी स्कूल भसौड़ (पश्चिम) में आयोजित प्राइमरी स्कूलों के दो दिवसीय सेंटर स्तरीय खेले मुकाबले इंचार्ज गुरमेल सिंह चंदड़ के नेतृत्व में करवाए गए। कूल के हैड टीचर भगवान सिंह सोही ने बताया कि कबड्डी लड़कियों के मुकाबलों में भैनी कलां ने पहला और बनभौरी की टीम ने दूसरा, कबड्डी लड़कों में भैनी कलां ने पहला राजिंदरापुरी ने दूसरा, पंजाब स्टाइल कबड्डी में भैनी कलां ने पहला बनभौरी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कुश्ती 30 किलो में बनभौरी के प्रभजोत सिंह भैनी कलां के सुखजिंदर सिंह ने, कुश्ती 25 किलो में संगाला के आलम बनभौरी के गुरकंवलजोत सिंह ने क्रमश: पहला दूसरा स्थान हासिल किया है। रिले रेस में मेजबान स्कूल के आयुष, महिन्द्र, सुखप्रीत आर्यन की टीम ने पहला तथा राजिंदरापुरी की टीम ने दूसरा, लंबी छलांग के मुकाबलों में राजिंदरापुरी के हुसनप्रीत सिंह ने पहला तथा मेजबान स्कूल के महिन्द्र सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया है। मौके पर ब्लाॅक प्राइमरी शिक्षा अफसर अमर सिंह, हरजिंदर सिंह, बिक्रमजीत, अमरीक सिंह, भूपिंद्र, शैलजा, भारती शर्मा, वीणा रानी तथा प्रितपाल कौर आदि भी मौजूद थी। (राजेश टोनी)