चलती ट्रेन से दो महिलाओं से झपटा पर्स, लुटेरा फरार
रविवारसुबह धूरी के नजदीकी रेलवे स्टेशन बहादुर सिंह वाला में 2 लुटेरे ट्रेन में सफर कर रही 2 महिलाओं के पर्स छीन कर फरार हो गए हैं। घटना के कारण ट्रेन करीब सवा घंटे तक रूकी रही।
रविवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे दिल्ली से वाया संगरूर-धूरी होकर बीकानेर जाने वाली ट्रेन को धूरी से पहले रेलवे स्टेशन बहादुर सिंह वाला में क्रॉसिंग के कारण रोका गया था। जब गाड़ी वहां रुकी तो गाड़ी में ही सवार 2 नौजवान सफर कर रही 2 महिलाओं के पर्स छीनकर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गए।
पीड़ित महिलाओं के अनुसार चोरी हुए दोनों पर्सों में 17 हजार नकदी और करीब 43 हजार रुपए का सामान था। घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में पीड़ितों को समझाने के बाद गाड़ी को धूरी के लिए रवाना कर दिया गया। (राजेश टोनी)
छानबीन में जुटी पुलिस
जीआरपीके एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया है कि मामले की छानबीन की जा रही है। लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। रात को अंधेरा होने के कारण लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए हैं।