चयन की प्रक्रिया नहीं, अकाली दल से नहीं तो भूल जाओ यात्रा
सांसद ढींढसा ने रवाना की अजमेर शरीफ के लिए ट्रेन
कईलोग यात्रा में नहीं जा सके क्योंकि उनका हलका इंचार्ज के साथ संपर्क नहीं था। ट्रेन में 700 यात्री अमरगढ़ से, 280 यात्री धूरी से तथा 20 व्यक्ति प्रबंध हेतु प्रशासन की ओर से भेजे गए हैं।
सरकार धर्म की आड़ में कर रही राजनीति
प्रदेशकांग्रेस उपप्रधान सुरिंद्रपाल सिंह सीबिया का कहना है कि सरकार धर्म की आड़ में राजनीति कर रही है। सरकार के पास लोगों को बेसिक सुविधा देने को तो बजट नहीं है। यही गरीब, बुजुर्ग लोग पेंशनों के लिए चक्कर काट रहे हैं। लोगों के पैसों को सरकार मनमानी ढंग से बर्बाद कर रही है, जिस कारण हर वर्ग संघर्ष करने के लिए सड़कों पर उतर आया ै।
हलका इंचार्ज और विधायक की ड्यूटी
यात्रियोंके चयन की प्रक्रिया संबंधी जब सुखदेव सिंह ढींढसा से बात की तो उन्होंने माना है कि यात्रियों का चयन करने के लिए कोई प्रक्रिया नहीं है। पार्टी के हलका इंचार्ज और विधायकों की ड्यूटी लगाई गई है कि जो व्यक्ति यात्रा में जाना चाहता है तो उसका नाम बुक करवाया जाए।
धूरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन को रवाना करते राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा।