पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरमति समारोह के दौरान करवाया अमृत पान

गुरमति समारोह के दौरान करवाया अमृत पान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारारवालसर साहिब पातशाही छठी गांव पलासौर में कथा वाचक बाबा अमर सिंह की प्रेरणा से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादे अजीत सिंह के अवतार दिवस को समर्पित गुरमति समारोह का आयोजन किया गया। जत्थेदार प्रीतम सिंह, मा. हरिन्द्र सिंह पलासौर, गुरजंट सिंह पूर्व चेयरमैन, पूर्व सरपंच कर्मजीत सिंह पलासौर ने बताया कि इस मौके पर अमृत प्रचार भी किया जाता है। समारोह में श्री दमदमा साहिब के पंज प्यारों द्वारा नगर के करीब 300 प्राणियों को अमृत पान करवाया गया।

इस मौके पर जत्थेदार गुरमेल सिंह, हरभजन सिंह, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, गोबिंद्र सिंह मौजूद थे। (राजेश टोनी)

धूरी के गांव पलासौर में गुरमति समारोह में मौजूद पंज प्यारे।