महिला से बालियां झपटकर फरार
धूरी (संगरूर)| मोटरसाइकिलपर सवार दो नौजवान एक औरत के कानों की बालियां झपटकर फरार हो गए। महिला अमरजीत कौर निवासी घन्नौर कलां द्वारा दर्ज करवाए गए मामले के अनुसार वह रविवार को घरेलू सामान खरीदने के लिए अपनी एक अन्य साथी महिला के साथ शहर में आई हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान बालियों को झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। (राजेश टोनी)