धूरी उपचुनाव को लेकर की बैठक
धूरी (संगरूर) | राजनीतिमें आने का मन बना चुके मॉडर्न ग्रुप और विद्या सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनज के डायरेक्टर जगजीत सिंह ने हलके के विभिन्न गांवों शहर के लोगों सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के नेताओं के साथ विधानसभा हलका धूरी में उपचुनाव लड़ने की सहमति लेने के लिए एक बैठक की। इस मौके जगजीत सिंह ने कहा कि वह हलके में पिछले 20 साल से हैं। साल 2002 से विधानसभा हलका धूरी में बाहर के उम्मीदवारों को पार्टियों द्वारा थोपा गया है, जिन्होंने इलाके की कोई सुध नहीं ली। उन्होंनें लोगों से सहयोग की मांग करते हुए कहा कि वह हलके के पक्के निवासी हैं और वह लोगों के सच्चे सेवक बनकर लोक मसलों संबंधी आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आज तक धूरी विधानसभा सीट से सत्ता पक्ष के विपरीत उम्मीदवार जीतता रहा है, जिस कारण हलके का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। इसलिए वह ऐसी पार्टी के संपर्क में हैं, जिससे धूरी का विकास जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हलके में एक बड़ी रैली की जाएगी, जिसमें उनके साथ जुड़े करीब 15 हजार समर्थक शामिल होंगे। (राजेश टोनी)
धूरी में मीटिंग को संबोधित करते जगजीत सिंह।