- Hindi News
- गली धंसने से बने गड्ढे में गिरा बच्चा, प्रदर्शन
गली धंसने से बने गड्ढे में गिरा बच्चा, प्रदर्शन
शहरके वार्ड नंबर 2 में स्थित जनता नगर की गर्ग फ्लैक्स वाली गली धंसने से बने गड्ढे में शनिवार को एक बच्चा के गिरने से गुस्साए लोगों ने शहर के बाईपास रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दैारान लोगों ने नगर काउंसिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों में शामिल अमरीक सिंह काला पूर्व पार्षद, दर्शन सिंह, गुरमेल सिंह, हीरा लाल, सिंदर कुमार, जरनैल सिंह, कुलवंत कौर, सुखमनप्रीत सिंह, रिंका सिंह आदि ने कहा कि कुछ दिन पहले गलियों में सीवरेज डाला गया था। सीवरेज डालने के बाद गलियों में बने गड्ढों में अच्छी तरह मिट्टी डालकर भरने की बजाय ऐसे ही फर्श डाल दिया गया है। जिस कारण जमीन धसंने लगी है। जिसमें बच्चे के गिरने से बच्चा भी जख्मी हो गया है। ऐसे में दूसरे लोग भी गली में बन रहे गड्ढ़ों में फंस कर गिर सकते है जिस कारण उन्हें मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ा है।
लोगों के रोष को देखते हुए एसएचओ सिटी धूरी सतनाम सिंह ने मौके पर पहुंचे जिन्होंने लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया।
लोगों की बात एसडीएम धूरी ईशा सिंगल बैंबी से करवाई गई। जिन्होंने ने लोगों को विश्वास दिलाया कि इस मामले को पहल के आधार पर हल करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
भरोसे के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त करते हुए प्रशासन को धमकी दी कि यदि सोमवार तक इस मामले को हल करने हेतू उचित कदम नहीं उठाए जाते है तो उनके द्वारा फिर से संघर्ष शुरू किया जाएगा। (राजेश टोनी)
शनिवार को धूरी में यातायात ठप कर रोष प्रदर्शन करते लोग।