पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुखपाल महिला इकाई की प्रधान बनीं

सुखपाल महिला इकाई की प्रधान बनीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर)|भारतीय किसानयूनियन एकता (उगराहां) ब्लाक धूरी के प्रधान श्याम दास कांझली के नेतृत्व में हुई एक मीटिंग में गांव घन्नौर खुर्द की महिला इकाई के करवाए गए चुनाव में सुखपाल कौर को प्रधान चुना गया है। उनके अलावा बलविंदर कौर को महासचिव, मनप्रीत कौर को सी. उप प्रधान, जमीलां को उप प्रधान, परमजीत कौर को खजांची, बंत कौर को सलाहकार तथा सलमा को प्रेस सचिव चुना गया है। इस मौके पर यूनियन के प्रेस सचिव मनजीत सिंह जहांगीर ने बताया कि यूनियन द्वारा 27 सितम्बर को गुरशरण भा जी की बरसी के मौके पर नाटक मेला करवाने तथा 1 अक्तूबर को काले कानूनों के विरुद्ध किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करने संबंधी भी विचार किया गया है। इस मौके पर हरबंस सिंह लड्डा, महिन्द्र सिंह, कृपाल सिंह तथा गुरमेल सिंह आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)