पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति स्थापना दिवस 8 को

मूर्ति स्थापना दिवस 8 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|श्री शिरडीसाईं बाबा जी का मूर्ति स्थापना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान केवल कृष्ण हैप्पी ठेकेदार ने बताया कि 7 अक्टूबर को बाबा जी की पालकी यात्रा मंदिर से दोपहर 1 बजे शुरू होगी जोकि पटियाला गेट, बड़ा चौक, छोटा चौक, धूरी गेट, नगर कौंसिल कार्यालय रोड, सुनामी गेट रोड से होती हुई मंदिर में ही समाप्त होगी। 8 अक्टूबर को काली माता मंदिर में साईं संध्या का आयोजन करके स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके सीपीएस बाबू प्रकाश चंद गर्ग मुख्य मेहमान होंगे। इस मौके मुख्य प्रबंधक सुधीर सिंगला, उप प्रधान इंद्रजीत मोदी, सचिव अशोक दुआ, खजानची रमन कुमार, अंशुल प्रिंस, मैनेजर शाम लाल, अशवनी शर्मा आदि मौजूद थे।