मुकाबले में नीला वर्ग प्रथम
धूरी (संगरूर)|दिल्ली पब्लिकस्कूल धूरी में स्कूल की प्रिंसिपल ऐनी विलियम्स के नेतृत्व में प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों के बीच क्विज किड्स के नाम तले सामान्य ज्ञान के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों के लिए बच्चों को चार वर्गों में बांटा गया तथा यह मुकाबले तीन राऊंडों में करवाए गए। इन मुकाबलों में पूछे गए सवालों का बच्चों द्वारा बाखूबी जवाब दिया गया। इन मुकाबलों में नीले वर्ग ने पहला, हरे वर्ग ने दूसरा तथा पीले वर्ग ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन मुकाबलों के विजेताओं को ईनाम भी बांटे गए। (राजेश टोनी)