- Hindi News
- बच्चों के सभ्याचारक कार्यक्रम नेे मोहा मन
बच्चों के सभ्याचारक कार्यक्रम नेे मोहा मन
सर्वहितकारीविद्या मंदिर स्कूल (धूरा) धूरी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस समारोह में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। जबकि डी.एस.पी. धूरी कृष्ण कुमार पैंथे, एस.एच.ओ. सिटी धूरी सत्तनाम सिंह, एस.एच.ओ. सदर धूरी परमिंदर सिंह बाठ, आर.एस.एस. के जिला प्रचारक सुमित कुमार भाजपा के जिला महा सचिव सरजीवन जिंदल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस समारोह की शुरुआत एसएसपी ने सरस्वती माता की तस्वीर के समक्ष ज्योति प्रचंड करके की। इसके उपरांत स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर सरोज जैन ने मेहमानों का स्वागत करते हुए स्कूल के उदेश्यों प्राप्तियों पर प्रकाश डाला। एसएसपी ने विद्यार्थियों को सामजिक जीवन में पूरी ईमानदारी मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों के भविष्य निर्माण में मां-बाप अध्यापकों द्वारा दिए जाने वाले संस्कारों की जीवन में अहम भूमिका करार देते हुए कहा कि बचपन में हासिल संस्कार व्यक्ति के जीवन निर्माण में बेहद सहायक होते हैं।
इस मौके पर बच्चों द्वारा रंगारंग सभ्याचारक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा पेश किया गया गीत \\\'जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा करती है बसेरा ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधकीय कमेटी के अध्यक्ष विनोद गर्ग, प्रबंधक जीवन जैन, भाजपा के जिला सचिव कमलजीत गर्ग, प्रिंसिपल कुलभूषण शर्मा, विकास जैन मंडल प्रधान भाजपा, तरसेम सिंगला, रघुवीर चंद पूर्व प्रधान कौंसिल, प्रदीप गर्ग जिला मीडिया कन्वीनर भाजपा, वासुदेव आर्य, विजय कुमार, बिमल मित्तल, रणदीप दयोल, राजेश सचदेवा जीवन लाल पप्पी पूर्व पार्षद आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)
वार्षिकोत्सव
सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल धूरी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बच्चों को पुरस्कृत करते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू अन्य