कर्मचारी के खिलाफ सामान चोरी करके बेचने के आरोप में केस दर्ज
धूरी | पटाखोंके गोदाम में सुपरविजन का काम करने वाले कर्मचारी के खिलाफ गोदाम में से ही सामान चोरी करके बेचने के आरोप में पुलिस स्टेशन सिटी धूरी में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित अनिल कुमार बंटी पुत्र केवल कृष्ण निवासी धूरी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार आरोपी राज कुमार पुत्र सुमित कुमार निवासी धूरी उनके पटाखों के गोदाम में सुपरविजन का काम करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी राज कुमार उनकी गैर हाजिरी में गोदाम में पड़ा सामान चोरी करके बेच देता था। (राजेश टोनी)