पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पोर्ट्स एवं एथलेटिक मीट की शुरुआत पर आसमान में छोड़े गुब्बारे

स्पोर्ट्स एवं एथलेटिक मीट की शुरुआत पर आसमान में छोड़े गुब्बारे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियनरिजर्व बटालियन लड्डा कोठी में 2 दिवसीय चौथी इंटर आईआरबी स्पोर्ट्स एवं एथलेटिक मीट की शुरुआत की गई। दूसरी आईआरबी लड्डा कोठी के कमांडेंट एवं नोडल अफसर मनदीप सिंह सिद्धू तथा जसप्रीत सिंह सिद्धू आईपीएस कमांडेंट 6वीं आईआरबी लड्डा कोठी के नेतृत्व में करवाई जा रही इस स्पोर्ट्स एवं एथलेटिक मीट की शुरुआत के मौके आसमान में गुब्बारे भी छोड़े गए।

इस मौके मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर रहे डीआईजी गुरिन्द्र सिंह ढिल्लों आईपीएस ने झंडा लहराने की रस्म अदा की और विभिन्न बटालियनों के जवानों से सलामी ली। इस मौके खेलों के नोडल अफसर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इन मुकाबलों में पंजाब भर की 7 बटालियनों के कुल 310 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि विजेताओं को परमजीत सिंह ग्रेवाल आईपीएस आईजी पुलिस ईनाम वितरित करेंगे। (राजेश टोनी)

खेल मुकाबलों के उद्घाटन मौके पर आसमान में गुब्बारे छोड़ते हुए अधिकारी।

खबरें और भी हैं...