लड्डा कोठी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
भारतीयरिज़र्व बटालियन-2 लड्डा कोठी के कमांडैंट मनदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय चौथी एथलैटिक्स एवं स्पोट्र्स मीट सम्पन्न हो गई। इन खेलों में पंजाब की 7 बटालियनों के कुल 310 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
अंतिम दिन परमजीत सिंह ग्रेवाल आई.जी./आई.आर. बनज पंजाब द्वारा हैंडबॉल, वॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी तथा एथलैटिक मुकाबलों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। ओवरऑल ट्रॉफी आई.आर.बी.-6 लड्डा कोठी के नाम रही। आई.जी. परमजीत सिंह ग्रेवाल ने खेलों के सफल आयोजन के लिए कमांडैंट मनदीप सिंह सिद्धू अन्यों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि बटालियनों के जवान बैंक सुरक्षा, कानून एवं व्यवस्था डयूटी तथा वी.आई.पी. सुरक्षा के क्षेत्र में मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं तथा इन जवानों को तनाव मुक्त रखने और मनोरंजन के लिए ही इन खेलों का आयोजन किया गया है। इस मौके बटालियन के पूर्व कमांडैंट गुरदीप सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। (राजेश टोनी)
आईआरबी लड्डा कोठी में विजेता ईनाम हासिल करते हुए।