कैंप में 250 मरीजों का चेकअप
परिवर्तन(मालवा फ्रैंडज़ वेलफेयर सोसायटी) धूरी ने गांव बेनड़ा में आयुर्वेदिक मेडिकल और दांतों का चेकअप कैंप लगाया, जिसका उद्घाटन सरपंच अमरजीत सिंह ने किया। डेंटल सर्जन डा. अवतार सिंह ने दांतों का चेकअप अन्य बीमारियों का चेकअप आयुर्वेदिक माहिर डा. रजनीश कुमार ने किया। संस्था प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कैंप में 250 मरीजों का चेकअप किया गया। मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गई। इस मौके पर देवी दियाल, यादविंदर सिंह और प्रितपाल सिंह मौजूद थे।
गांव बेनड़ा में मरीज दवाएं लेते हुए।