सेवानिवृत्ति पर सुरजीत सिंह भट्ठल सम्मानित
तर्कशीलसोसायटी पंजाब के मीडिया मुखी सुरजीत सिंह भट्ठल की सेवानिवृत्ति पर शहनाई पैलेस में विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रवक्ताओं ने कहा कि सुरजीत सिंह भट्ठल ने शिक्षा विभाग में बहुत ही ईमानदारी से 37 सालों की नौकरी की है। इस दौरान डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, तर्कशील सोसायटी, जमहूरी अधिकारी सभा, एससीबीसी गजटिड/नॉन गजटिड यूनियन, पेंशनर यूनियन, डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन विभिन्न स्कूलों द्वारा सुरजीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वर्णजीत सिंह, बलवीर चंद लौंगोवाल, बलराज जोशी, हरविंदर सिंह, प्रगट सिंह, जसवंत सिंह, सुरजीत कुमार, तरसेम लाल धूरी, परमिंदर लौंगोवाल, महिंदरपाल भट्ठल, बहादुर सिंह धूरी, जसवीर कौर, रण सिंह, गुरजिंदर कौर मौजूद थे। मंच संचालन मास्टर परमवेद ने किया।
सुरजीत सिंह भट्ठल को सम्मानित करते हुए संगठनों के प्रतिनिधि।