पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 लोगों पर केस दर्ज

घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 लोगों पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| घरमें दाखिल होकर लाठियाें लोहे की रॉड से हमला करने पर पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना शेरपुर में बलवीर सिंह निवासी माहमदपुर की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले के अनुसार वह 9 फरवरी को अपने ट्रैक्टर ट्राली से अपने पड़ोसी मीला खां के घर मिट्टी डाल रहा था। जहां आरोपी सत्तनाम सिंह गया। सत्तनाम ने मीला खां को कहा कि मैं बलवीर सिंह से आधे मूल्य पर मिट्टी डाल दूंगा। इस बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। सत्तनाम सिंह गाली गलोच करता हुआ घर चला गया। मैं अपने घर खाना खा रहा था कि सत्तनाम सिंह अपने साथियों के साथ गया और लाठियाें लोहे की रॉड से मेरे साथ मारपीट की। घायल बलवीर सिंह को सिविल अस्पताल धूरी में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी सत्तनाम सिंह, गुरमीत सिंह निवासी माहमदपुर, हरप्रीत सिंह जसप्रीत सिंह निवासी कुठाला के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...