पतंग उड़ाते 2 बच्चे छत से गिरकर हुए घायल
अस्पताल में भर्ती बच्चे
बसंतपंचमी वाले दिन घर की छत पर पतंग उड़ाते 2 बच्चे छत से नीचे गिरकर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से एक बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव रामनगर छन्ना का 5वीं कक्षा में पढ़ता लखविंदर सिंह घर की छत पर दोस्तों के साथ पतंग चढ़ा रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पड़ोसी के मकान में जा गिरा। लखविंदर के पिता दिहाड़ी पर गए हुए थे, जबकि माता किसी के घर में काम कर रही थी। दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसियों उसकी माता ने तुरंत लखविंदर को गांव कातरों ले गए। जहां से उसे पहले धूरी बाद में संगरूर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे पटियाला के लिए रैफर कर दिया।
दूसरे मामले में गांव अकोई साहिब का 10 वर्षीय अमृत सिंह घर की छत पर दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था कि पतंग चढ़ाते-चढ़ाते वह छत से नीचे गिर गया। परिजनों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अमृत सिंह के सिर पैर में गहरी चोट लगी है।
अस्पताल में उपचाराधीन लखविंदर सिंह और (इनसेट) अमृत सिंह।