शहरवासियों ने लिया पतंगबाजी का मजा
बसंतपंचमी के मौके शहरवासियों ने जमकर पतंगबाजी का मजा लिया। दिनभर आकाश रंग-बिरंगी पतंगों से भरा हुआ नजर आया। हर उम्र के लड़के-लड़कियां और उम्रदराज लोगों ने पतंगबाजी के शौक को पूरा किया। हर किसी में अपनी पतंग दूसरों से ऊंची उड़ाने में होड़ लगी हुई थी। वे एक-दूसरे की पतंग कटाने के लिए से पेंच लड़ाने में मस्त थे।
पतंगबाजी के साथ-साथ ऊंची आवाज में छतों पर लगाए म्यूजिक सिस्टम से संगीत का भी आनन्द ले रहें। पतंगबाज जब किसी की पतंग काट देते थे तो वे ‘वो काटा रेÓ कहकर अपनी खुशी सांझा कर रहे थे। छोटे बच्चे जिन्हें पतंग उड़ाना नहीं आता था। उन्होंने भी गैस के गुब्बारे आदि उड़ाकर इस त्योहार का भरपूर आनन्द उठाया। (राजेश टोनी)
तपा में बसंत पंचमी की धूम
तपा| तपामें बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने मां सरस्वती की पूजा की और पीले रंग के मीठे चावलों के साथ मुंह मीठा किया गया। नौजवानों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। इस मौके पर बलराम सिंह, जतिन जलपोत, मनिंद्र सिंह, बलजिंद्र सिंह, बंटी, कुलदीप सिंह और काला सिंह आदि मौजूद थे।
पतंगबाजी का मजा ले रहे लोग।