योग कोच सरोज रानी और खिलाड़ी सम्मािनत
धूरी| सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल बेनड़ा में आयोजित किए गए एक समारोह में योग कोच सरोज रानी एवं खिलाड़ियों को गांव की पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल जबरा सिंह ने बताया कि उनके स्कूल की योग टीम ने राज्य में पहले स्थान प्राप्त किया था। गांव के सरपंच अमरजीत सिंह, पूर्व सरपंच अजैब सिंह, मैंबर बलदेव सिंह, इकबाल सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मेवा सिंह तथा बहादुर सिंह द्वारा खिलाड़ी जुझार सिंह, अमृत पाल सिंह तथा संदीप कौर के साथ-साथ कोच सरोज रानी को यादगारी चिन्ह नगदी भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भरभूर सिंह अकाली नेता, लखविंदर लब्भी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रिंसीपल सुरजीत सिंह, राम सिंह, लेक्चरर सुखदेव शर्मा, राज सिंह, अजीत सिंह, देवी दयाल, फकीर सिंह, बलविंदर सिंह, जसविंदर कुमार, प्रिंस सिंगला, किरण बाला तथा रजनी शर्मा आदि मौजूद थी। (राजेश टोनी)
योगा खिलाड़ियाें एवं कोच को सम्मानित करते गणमान्य।