बसंत पंचमी पर की सरस्वती पूजा
मांसरस्वती क्लब धूरी द्वारा बसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। क्लब के पदाधिकारी श्री प्रसाद तथा हीना ठाकुर ने उपस्थित लोगों को कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी हैं और वह अज्ञान के अंधेरे को हटाकर ज्ञान का प्रकाश करतीं हैं। उन्होंने आज के दिन मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व होने संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मनुष्य को सही रास्ते पर ले जाने तथा ज्ञान हासिल करने के लिए मां सरस्वती की पूजा बेहद जरूरी है। इस मौके अन्यों के अलावा नागेश्वर प्रसाद, मिशरी ठाकुर, बबलू, प्रमोद, मोहन, बिल्ला तथा संतोष आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)
मां सरस्वती क्लब धूरी के सदस्य पूजा करते हुए।