पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयंती पर अग्रवाल सभा ने निकाली शोभायात्रा

जयंती पर अग्रवाल सभा ने निकाली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालवेलफेयर सभा धूरी ने प्रधान संदीप तायल पप्पू पूर्व पार्षद के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके स्थानीय त्रिवेणी चौक के नजदीक एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंडस्ट्री चैंबर के पूर्व जिला प्रधान पुरुषोत्तम कांसल राईसीला हेल्थ फूड्स के डायरेक्टर विजय गोयल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। चेयरमैन हजारी लाल गर्ग तथा सुरेश बांसल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

झंडे की रस्म रवि कांसल डायरेक्टर अर्पण फूड्स ने तथा ज्योति प्रचंड करने की रस्म मक्खन लाल गर्ग चेयरमैन कैम्ब्रिज स्कूल ने अदा की। नरेश कुमार मंगी ने मेहमानों का स्वागत किया।

पुरुषोत्तम कांसल ने समूह अग्रवाल भाईचारे को महाराजा अग्रसेन जयंती की मुबारकबाद देते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। समारोह के बाद शहर भर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर रघुवीर चंद थानेदार पूर्व प्रधान नगर कौंसिल, जगदेव जिंदल, नरेश गोयल, धर्मपाल गर्ग, भारत भूषण प्रधान एसएस जैन सभा, एडवोकेट राजकुमार सिंगला, बलविंदर सिंगला, मदन लाल, जगतभूषण भाषी, विद्या भूषण, खरैती राम, रविन्द्र कुमार, सुभाष गुप्ता, राजेश सिंगला शंटी तथा पूर्ण चंद सिंगला मौजूद थे। (राजेश टोनी)

धूरी में अग्रसेन जयंती के मौके पर निकाली शोभायात्रा।