प्रीत विहार में कोठी से आभूषण और 80 हजार रुपए कैश चोरी
स्थानीयप्रीत विहार मोहल्ले में एक कोठी से चोरों ने लाखों रुपए के गहने नगदी चोरी कर ली। पीड़ित पवन गर्ग एडवोकेट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह परिवार सहित घर से बाहर गए हुए थे।
मंगलवार को जब वह घर वापस आए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था तथा करीब 15-16 तोले सोने के गहने और 80 हजार रुपए कैश गायब था। घटना की जांच करने पहुंचे एसएचओ सिटी हरिन्द्र सिंह ने बताया कि चोर कोठी की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि चोरों का पता करने के लिए फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (राजेश टोनी)