13 को 980 श्रद्धालुओं के साथ अजमेर शरीफ रवाना होगी ट्रेन : एसडीएम
पंजाबसरकार की ओर से धार्मिक स्थलों की यात्रा लिए उपलब्ध करवाई जा रही मुफ्त सुविधा के तहत 13 फरवरी को धूरी से एक विशेष ट्रेन अजमेर शरीफ के लिए रवाना होगी।
इस ट्रेन में करीब 980 श्रद्धालुओं को अजमेर शरीफ के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। एसडीएम जश्नप्रीत कौर गिल ने रेलवे स्टेशन पर इसके लिए किए गए कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी किस्म की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। यात्रा का पूरा खर्च खर्चा पंजाब सरकार की ओर अदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी यात्री को कोई भी समस्या आती है तो वह इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को देकर अपनी समस्या को हल करवा सकता है।
उन्होंने धार्मिक यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को कोई भी हथियार अपने साथ ले जाने की हिदायत भी दी। इस मौके तहसीलदार दलबीर भारद्वाज, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मित्तल, ईओ नगर कांउसिल धूरी अशीष कुमार, बलविंदर कुमार बबलू वाईस चेयरमैन मार्किट कमेटी आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)
धूरी में एसडीएम जशनप्रीत कौर गिल रेलवे स्टेशन पर प्रबंधों का जायजा लेते हुए।