स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा कर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया
धूरी | सर्वहितकारीविद्या मंदिर स्कूल धूरा (धूरी) में शिशु वाटिका के बच्चों द्वारा बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर सरोज जैन विशेष तौर पर मौजूद रहीं। बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा कर वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। बच्चों द्वारा गुब्बारे भी उड़ाए गए। इस मौके पर अन्यों के अलावा बबीता गुप्ता इंचार्ज तथा मैडम सारिका आदि भी मौजूद थी। (राजेश टोनी)