किसानों की आत्महत्या के लिए केंद्र पंजाब सरकार जिम्मेदार : बीबी भट्ठल
मूनक| किसानोंकी आत्महत्या के लिए केंद्र पंजाब सरकार जिम्मेदार है। अकाली-भाजपा सरकार खुद को किसान हितैषी होने का दावा कर रही है, जबकि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसान जान दे रहे हैं। यह बात हलका विधायक पंजाब की पूर्व सीएम बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने कही। वह दर्शन सिंह सेखों के श्रद्धांजलि समागम में शामिल होने के बाद प्रेस से बातचीत कर रही थी। इस मौके पर टीएस कुलार, हंसराज धूरी, जगदीश गोयल, भल्ला सिंह, तरसेम चंद अरोड़ा, जसबीर सिंह कुदनी, कालू राम, मिठन लाल सिंगला, रकेश राओ, तरसेम राओ, भजन सिंह, नछतर राओ और कुलबीर सिंह मौजूद थे। (वरिंदर)