70 बोतल शराब बरामद
धूरी|पुलिस नेएक व्यक्ति को 70 बोतल शराब सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी भलवान में तैनात हवलदार कश्मीर सिंह ने गश्त चेकिंग के दौरान गांव समुंदगढ़ छन्नां से आरोपी सैंपी सिंह को 70 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसका अपराध जमानत योग्य होने के चलते उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। (राजेश टोनी)