राष्ट्रीय लोक अदालतेें 13 को
चैकबाउंसिंग, रिकवरी केसों से संबंधित मामलों की राष्ट्रीय लोक अदालतेें 13 फरवरी को संगरूर जिला अदालत सब डिवीजन धूरी, सुनाम मालेरकोटला में लगाई जाएंगी। जिसमें सोनिया किनरा सीजीएम, अमनप्रीत सिंह अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन धूरी, परमिंदर कौर अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन मालेरकोटला संजीव कुंडी अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन सुनाम की प्रधानगी में विभिन्न बैंचों में इन केसों का निपटारा किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला सैशन जज बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में केस की सुनवाई के लिए कोई कोर्ट फीस नहीं लगती। यदि लोक अदालत से मामले का निपटारा होता है तो अदा की गई कोर्ट फीस की वापसी को यकीनी बनाया जाता है। जिन मामलों का निपटारा लोक अदालतों में हो जाता है उनके खिलाफ आगे अपील नहीं डाली जा सकती। लोक अदालतों से केसों का निपटारा शीघ्र दोस्ताना तरीके से होता है।