पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक 7 को
धूरी (संगरूर) |पेंशनर्सवेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव जसविंदर सिंह मूलोवाल ने बताया कि एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलवंत सिंह के नेतृत्व में 7 अक्टूबर मंगलवार को पेंशनर्स कार्यालय संगरूर में एक जिला स्तरीय बैठक की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मीटिंग में जनवरी 14 की डीए की किश्त दीवाली से पहले दिए जाने तथा जुलाई 14 की किश्त जो कि केन्द्र सरकार द्वारा दी गई है को तुरंत अनाउंस करने सहित अन्य मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा बैठक में जिले की समूह ईकाइयों के प्रधान और महासचिव शामिल होंगे। (राजेश टोनी)