पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिखलाई प्राप्त युवतियों को सिलाई मशीनें दीं

सिखलाई प्राप्त युवतियों को सिलाई मशीनें दीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर | उत्तरभारत तकनीकी सलाहकार संगठन निटकोन और स्टेट अर्बन डिवेलपमेंट अथारिटी चंडीगढ़ की ओर से शहरी स्वर्ण जयंती रोजगार योजना के तहत नगर कौंसिल कार्यालय में ब्यूटी कल्चर ट्रेनिंग के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। निटकोन के मैनेजर सुनील कुमार विशेष तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए और ब्यूटी कल्चर ट्रेनिंग के तहत सिलाई और ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली युवतियों को प्रमाण पत्र, सिलाई मशीनें और ब्यूटी पार्लर के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं की किटें प्रदान की गईं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शहरी युवतियों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तीन महीने का निशुल्क सिलाई और ब्यूटी काेर्स नगर कौंसिल के सहयोग से करवाया जाता है। काेर्स पूरा करने वालों को प्रमाणपत्र के साथ िसलाई मशीन और ब्यूटी किटें भी निशुल्क दी जाती हैं। ताकि कोर्स पूरा करने के बाद वह स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में 27 युवतियों को सिलाई मशीनें और 30 को ब्यूटी किटें दी गई हैं। इस मौके पर एसओ सुखविंदर सिंह, मुकेश कुमार, सुखविंदर सिंह मगराला, मोहन सिंह, ट्रेनर सुनीता, रजनी आैर अन्य उपस्थित थे।