पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांझ केंद्रों की स्थापना से बदल रही है पुलिस की इमेज : डीएसपी

सांझ केंद्रों की स्थापना से बदल रही है पुलिस की इमेज : डीएसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकम्यूनिटीपुलिस की ओर से एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर के दिशानिर्देश पर शांति देवी आर्य महिला कालेज दीनानगर में पुलिस सांझ केंद्रों पर उपलब्ध सहूलियतों के बारे जागरूक करने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित किया गया।

प्रिंसीपल निर्मल पांधी की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में जिला कम्यूनिटी पुलिस आफिसर डीएसपी हरदीप सिंह पन्नू बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जबकि कालेज प्रबंध समिति के सचिव धर्म इंदु गुप्ता सांझ केंद्र दीनानगर के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। डीएसपी पन्नू ने कहा कि शिकायतकर्ता की मुश्किलों को दूर करने के उद्देश्य से सांझ केंद्रों की स्थापना की गई है। लेकिन लोग अभी तक पूरी तरह से इनके प्रति जागरूक नहीं हो सके। इसलिए सेमिनार लगा कर लोगों को सांझ केंद्रों पर उपलब्ध सहूलियतों के बारे जागरूक करने का क्रम शुरू किया गया है।

उन्होंने अपने किराएदार अथवा नौकर की सांझ केंद्रों के जरिए वैरीफिकेशन करवाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इससे आपराधिक वृत्ति वाले तत्वों की पहचान आसानी से की जा सकती है। उन्होंने कहा सांझ केंद्रों के जरिए औरतों का दरपेश मुश्किलों उन पर होने वाले जुर्म के बारे भी जानकारी दी जाएगी। प्रिंसीपल निर्मल पांधी ने कहा कि सांझ केंद्रों पर आने वाली शिकायतों के निपटारे को समयबद्ध किया गया है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए चौकस रहने को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की औरत कमजोर नहीं है। उससे दूसरों की मदद की जरूरत पड़े इसलिए खुद की रक्षा के लिए अपने पास कोई कोई हथियार जरूर रखें।

उन्होंने कहा कि सांझ केंद्रों की स्थापना से पुलिस की इमेज बदल रही है और उनका जनता के साथ जुड़ने का प्रयास सराहनीय है। रिटायर्ड इंस्पेक्टर संसार चंद ने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए सांझ केंद्रों की स्थापना की गई है। यहां पर बेझिझक होकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने आपातकाल में पुलिस सहायता के लिए शुरू किए गए 181 नंबर और प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए तय की गई समयावधि के बारे विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार को डा. इंद्रजीत राणा, सिंकदर सिंह, प्रिंसीपल नानक चंद भोगल ने भी संबोधित किया। मुख्यातिथि को कालेज की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मैडम पूनम महाजन ने किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसीपल र