पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप ने ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में लगाया डेंटल चेकअप कैंप

भाविप ने ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में लगाया डेंटल चेकअप कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकास परिषद दीनानगर की ओर से मनाए जा रहे सांस्कृतिक सप्ताह के तहत ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। परिषद के प्रधान अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसीपल डा. ज्योति ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं।

परिषद के ग्राम बस्ती योजना के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम महाजन डा. हरिदेव अग्निहोत्री विशेष अतिथि के तौर पर पर शामिल हुए।

मुख्यातिथि ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कैंप का उद्घाटन किया। कैंप में दंत विशेषज्ञ डा. सुनील महाजन ने स्कूल के तीसरी चौथी कक्षा के 100 बच्चों के दांतों का चेकअप किया। बच्चों में टुथपेस्ट और टुथब्रुश भी बांटे गए। डा. सुनील महाजन ने बच्चों को दांतों की सुरक्षा के लिए टिप्स देते हुए उन्हें सुबह और रात को सोने के वक्त दांतों की सफाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आम तौर पर बच्चों के दांत खराब होने का कारण खानपान का सही होना और िचकनाई युक्त मीठी चीजें खाना है।

उन्होंने बच्चों को चाकलेट, टाफी आदि कम खाने की नसीहत दी और कहा कि दांतों अथवा मसूड़ों में दर्द होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए। प्रिंसीपल ज्योति ठाकुर ने बच्चों के दांतों का चैकअप करने के िलए कैंप लगाने पर परिषद का धन्यवाद किया। परिषद की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

परिषद के कोषाध्यक्ष रमिंदर कालिया ने मंच संचालन किया। इस माैके पर परिषद के पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता भोईवाल, स्कूल की कोआर्डीनेटर पूनम ठाकुर, मंदीप कपूर और अन्य उपस्थित थे।

बच्चों के दांतों का चैकअप करते डा. सुनील महाजन।

ज्याेति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्याितथि डा. ज्योति ठाकुर ने िकया।