पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीनानगर में श्रीराम लीला मंचन आज से

दीनानगर में श्रीराम लीला मंचन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनातनधर्म सभा दीनानगर की ओर से रामा ड्रामाट्रिक क्लब के बैनर तले करवाई जाने वाली श्रीराम लीला का मंचन 24 सितंबर बुधवार रात को दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा।

सभा के प्रधान खेम राज अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम लीला मंचन की बाल माता मंदिर में चल रही रिहर्सल को कलाकारों ने पूरी मेहनत के साथ मुकम्मल कर लिया है। इसके मंचन के लिए क्लब सदस्यों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

बताया कि पूजन और गणेश आरती के साथ श्रीराम लीला का मंचन शुरू किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से भगवान श्रीराम की लीला का मंचन देखने के लिए बढ़ चढ़ की पहुंचने की अपील की है।

इस मौके पर सभा के संरक्षक सुभाष शर्मा, उपप्रधान रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष यशपाल ओहरी, सचिव इंद्रजीत माना, क्लब के डायरेक्टर मदन गौड़, पंकज गोयल, बलबीर सूरी, राजीव डोगरा, हैप्पी अग्रवाल, पप्पी योगी, अश्विनी कुमार आदि उपस्थित थे।