दो किलो भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार
दीनानगर| दीनानगरपुलिस ने दो किलो भुक्की सहित ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर की पहचान गांव मानकौर वासी केवल मसीह पुत्र बरकत मसीह के रूप में हुई है। एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने बरियार बाईपास पर चेकिंग के लिए नाका लगा रखा था। दीनानगर से गुरदासपुर की तरफ रहे ट्रक नंबर पीबी06-ई5457 को चेकिंग के लिए रोका तो बरियार चौकी के इंचार्ज ने ड्राइवर को बिस्तर में कुछ सामान छुपाने की कोशिश करते देखा। जब उसे चैक किया गया तो एक लिफाफे में से दो किला भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट अधीन केस दर्ज किया है।