पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने हस्तकला के जरिए मन के विचारों को दिया मूर्त रूप

बच्चों ने हस्तकला के जरिए मन के विचारों को दिया मूर्त रूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनानगर| बचपनकिड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल दीनानगर में स्कूल प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अरविंद मेहता की अध्यक्षता में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपने मन में छुपे विचारों को हस्तकला के जरिए मूर्त रुप प्रदान किया। बच्चों ने बेहद सुन्दर आकर्षक चित्र बनाए। प्रिंसिपल निशु शर्मा कौंसिलर रेणु कश्यप ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने में मददगार होते हैं और बच्चों को रंगें केे महत्व के साथ साथ अपने विचारों को संजीदगी से कैनवस पर उकेरने का अवसर मिलता है। इस मौके पर सुमिता गोत्रा, प्रिया शर्मा, भारती, मीनाक्षी, अनमोल, पारुल, ज्योति, अमन भारती कंवर, डिंपल अध्यापक उपस्थित थे।