पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसजीआई के छात्र इंटर कालेज क्विज मुकाबलों में बने विजेता

एसएसजीआई के छात्र इंटर कालेज क्विज मुकाबलों में बने विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामीसर्वानंदग्रुप आफ इंस्टीच्यूट दीनानगर के विद्यार्थियों ने पंडित मोहन लाल एसडी कालेज फार गल्र्ज गुरदासपुर में हुई इंटर कालेज प्रतियोगिताओं में बेहद प्रशंसनीय प्रदर्शन किया। संस्थान के डायरेक्टर डा. सुभाष महाजन ने बताया कि कंप्यूटर साइंस विषय पर हुई प्रतियोगिता में एमसीए के पांचवें सेमेस्टर के छात्र अरविंद सिंह दविन्द्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कुलदीप सिंह और राहुल सुलखिया दूसरे स्थान पर रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए संस्थान के प्रधान स्वामी सदानंद, सचिव दिनेश शास्त्री और डायरेक्टर डा. सुभाष महाजन ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के क्रम को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर टीपीओ वंदना महाजन, प्रो. दिनेश धवन, प्रो. चरणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

विजेता छात्रों को प्रोत्साहित करते संस्थान के डायरेक्टर डा. सुभाष महाजन।