बर्फीले तूफान के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया बसंत पंचमी पर्व
एसएसएम कालेज दीनानगर के युवक भलाई विभाग की ओर से बसंत पंचमी का महान पर्व शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया गया। प्रिंसिपल डॉ. आरके तुली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सियाचिन ग्लेशियर में बीते दिनों आए बर्फीले तूफान का शिकार होकर शहीद हुए सैनिकों विशेषकर मौत से आखिरी दम तक लड़ते हुए जिंदगी से हारे लांस नायक हनुमनथप्पा के शौर्य को सलाम करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
युवक भलाई विभाग के कोआर्डीनेटर प्रबोध ग्रोवर ने अमर शहीद वीर हकीकत राय के बलिदान से स्ट्डेंट्स को अवगत करवाया। प्रो. दीपमाला ने ऋतुराज बसंत को मौसम में परिवर्तन का प्रतीत बताते हुए अपने जीवन में भी परिवर्तन लाकर देश धर्म के लिए जीवन बलिदान और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। छात्र कृष्ण कुमार ने अपनी मधुर आवाज में देशभक्ति का गुणगान किया। अरुण कुमार ने बसंत पंचमी पर्व पर अपने विचार रखे। इस मौके पर गुरनायक कौर, रजनी ओहरी, रजनी अग्रवाल, भावना, राधा, अमित कुमार, सुबीर कुमार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रिं. डा. आरके तुली, प्रो. प्रबोध ग्रोवर, मैडम विक्टरी।