- Hindi News
- बाढ़ प्रभावितों के लिए भाजपा भेजेगी राहत सामग्री
बाढ़ प्रभावितों के लिए भाजपा भेजेगी राहत सामग्री
दीनानगर | भाजपाकी बैठक स्थानीय ब्राह्मण सभा मंदिर में जिला प्रधान रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। हलका इंचार्ज बिशन दास धुप्पड़ विशेष तौर पर बैठक में शामिल हुए। इस दौरान जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के कारण पैदा स्थिति के बारे विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रधान रमेश शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से जो अपील की है उसे सभी के सहयोग से अमली रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फंड को जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भेजा जाएगा। हलका इंचार्ज बिशन दास धुप्पड़ ने कहा कि क्षेत्र के सभी मंडल फंड एकत्र कर इस कार्य में योगदान देंगे। इस मौके पर जिला महासचिव विजय वर्मा, शहरी मंडल प्रधान राजेश शर्मा, बहरामपुर मंडल प्रधान जसविंदर सिंह बबलू, साहोवाल मंडल प्रधान योगेश शर्मा, दोरांगला मंडल प्रधान भजन सिंह डुगरी, ब्लाक समिति दीनानगर के वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम लाल कमांडो, वन विभाग पंजाब के पूर्व डायरेक्टर ललित भूषण अग्रवाल, भाजपा बुद्धिजीवी सैल के जिला प्रधान गंधर्व सिंह तलौत्रा, विकास कश्यप, चंद्रहास, सरपंच विजय शर्मा, सरपंच दर्शन उपस्थित थे।